रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- किच्छा। नालंदा स्कूल रेजिडेंशियल स्कूल में 42 शिक्षकगणों व 720 विद्यार्थियों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेते हुए हिमालय की सुरक्षा का संकल्प लिया। गुरुवार को प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार दुबे ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हिमालय पर्वत भारत का मस्तक है। पर्यावरण दूषित होने के कारण हिमालय पर्वत पर लगातार भू स्खलन देखने को मिल रहा है। हिमालय की सुरक्षा के लिए सभी लोगों को संकल्प लेने की आवश्यकता है। प्रतिज्ञा लेने वालों में शिक्षकों में आरएस बिष्ट, पंकज शर्मा, गीता उपाध्याय, दीपक सक्सेना, कमल जोशी, विक्रम सिंह समेत विद्यालय के सभी विद्यार्थी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.