बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- नालंदा विवि में पुरुलिया छाऊ नृत्य में दिखी लोक संस्कृति की झलक सुषमा स्वराज सभागार 20 से अधिक देशों के छात्रों ने देखी प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के लोक कलाकारों ने किया महिषासुर वध का मंचन 26 नवंबर को पंडित साजन मिश्रा और 28 को गौतम काले देंगे प्रस्तुति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी बोले- भारतीय संस्कृति को समझना हमारी वैश्विक दृष्टि के लिए जरूरी फोटो: नृत्य: नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में रविवार को पुरुलिया छाऊ नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय में रविवार को सांस्कृतिक श्रृंखला विरासत 2025 की शुरुआत पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध लोक नृत्य पुरुलिया छाऊ के साथ हुई। विश्वविद्यालय के स्पिक मैके चैप्टर द्वारा सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के व...