बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- नालंदा में 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद डीएम कुंदन कुमार ने जारी किया नया आदेश बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिले में जारी कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम कुंदन कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी कर सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक बढ़ा दी है। यह आदेश 9 से 11 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। कक्षा नौ और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं मैट्रिक और इंटर की बोर्ड व प्री-बोर्ड परीक्षाओं तथा विशेष कक्षाओं पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.