बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- नालंदा में हर्ष फायरिंग, बच्ची के पैर में लगी गोली चंडी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में बारात में चलीं गोलियां जख्मी के परिजनों ने करायी एफआईआर, मिल रही धमकी फोटो : फायरिंग-चंडी अस्पताल में शनिवार को अपनी मां के साथ इलाज के बाद जख्मी बच्ची। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गयी। बारात के दौरान गोलियां चलायी गयी। एक गोली बारात देख रही बच्ची के पैर में लग गयी। जख्मी शिवानी कुमारी को इलाज के लिए आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर करायी है। हालांकि, उन्हें केस नहीं करने के लिए धमकी भी दी जा रही है। बच्ची की मां सुग्गी देवी ने बताया कि पप्पू रविदास की बेटी की बारात आयी थी। बारात दरवाजा लगने के दौरान...