बिहारशरीफ, सितम्बर 23 -- शराबबंदी वाले बिहार में एक मुखिया समेत 4 लोग बीयर की खेप के साथ पकड़े गए हैं। मामला नालंदा जिले का है। जिले के बिहार थाना क्षेत्र की पुलिस ने आगामी पर्व-त्योहार और विधानसभा चुनाव को देखते हुए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह बड़ी नकपुरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश मिस्त्री समेत चार लोगों को भारी मात्रा में बियर के साथ गिरफ्तार किया है। मुखिया और उसके सहयोगियों ने बिकचरा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन के गोदाम और कार में बीयर की बोतलें छिपाकर रखी हुई थीं। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि बिहार थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन की तलाशी में 53 कार्टून बीयर मिली। इसकी निशानदेही पर उपरांवां गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में छापा मारा गया। वहां से 60 कार्टून और 15 बोतल अतिरिक्त बियर बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.