बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- नालंदा महिला कॉलेज : पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने बाजी मारी कॉलेज प्रशासन ने चलाया एचआईवी जागरुकता अभियान फोटो : नालंदा महिला कॉलेज : नालंदा महिला कॉलेज में सोमवार को विश्व एड्स दिवस में शामिल लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नालंदा महिला कॉलेज में सोमवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर एचवाईवी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करायी गयी। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर एड्स के प्रति जागरुकता का संदेश देने का प्रयास किया। पोस्टर प्रतियोगिता में तमन्ना कुमारी प्रथमे तो सिमरन परवीन द्वितीय स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय सेवा योजना सह रेड रिबन क्लब के द्वारा पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। मौके पर शिक्षक चिराग रौशन, डॉ. नागमणि कुमार, डॉ. राकेश कुमार रंजन, प...