बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजगीर में नालंदा ब्लड ग्रुप टीम के प्रतिनिधियों व सदस्यों को मो. अमजद सिद्दीकी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टीम के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने अब तक चार हजार जरूरतमंदों को रक्त देकर उनका जीवन बचाया है। यह आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। इसके लिए उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...