हाजीपुर, दिसम्बर 18 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर तोई स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर फ्रुट्स केन्द्र में नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंड के 60 सदस्यीय किसानों के समूहों ने एक साथ फलों की नर्सरी प्रबंधन एवं स्थापना का प्रशिक्षण लिया। सभी किसानों को प्रशिक्षण उद्यान पदाधिकारी आलोक कुमार ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि फलों की नर्सरी लगाने के लिए भूमि सर्वोत्तम किस्म की होनी चाहिए,जैसे दोमट भूमि और गहरी जिसमें जलनिकासी ठीक तरह से हो। साथ ही साथ उपयुक्त जलवायु को बनाए रखना भी अत्यावश्यक है। सुरक्षित स्थान,आवागमन के साथ और रास्ते आवश्यकतानुसार ठीक-ठाक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष फल मुख्यतः दो प्रकार के कहलाते है,एक सदाबहार और दूसरा पर्णपाती। सदाबहार फल वाले पेड़ वे हैं, जिन पर पत्त...