बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन, लोगों ने दी बधाई फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में रविवार को शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का रविवार को गठन हुआ। अध्यक्ष पद पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. रामकृष्ण परमहंस ने हिंदी विभाग के डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद को, तो सचिव पद पर राजनीति विज्ञान के डॉ. श्रवण कुमार ने अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. सर्वदमन कुमार को हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मनोविज्ञान विभाग के डॉ. मृत्युंजय कुमार ने दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. प्रभास कुमार को हराकर जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर रसायनशास्त्र विभाग के अनिर्बन चटर्जी एवं कोषाध्यक्ष पद पर वनस्पति विज्ञान के डॉ. सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी भौतिकी विभाग के डॉ. ...