बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- बिहारशरीफ। नालंदा कॉलेज में शनिवार को संस्थापक बाबू एदल सिंह की 156वीं जयंती प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गई। प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि 1870 में जब उच्च शिक्षा का अभाव था, तब रामीबिगहा एस्टेट के जमींदार एदल सिंह ने अपनी कीमती जमीन दान देकर इस कॉलेज की नींव रखी। पूर्व प्राचार्य प्रो. आरपी कछवे, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण परमहंस, डॉ. रत्नेश अमन और राम रतन ने उनके योगदान को याद किया। मौके पर डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. भावना, डॉ. शशांक शेखर झा, डॉ. उपेन मंडल, डॉ. बिनीत लाल, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. चम्पा, डॉ. संगीता कुमारी, सरवर अली, विनय, अमन, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.