बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- नालंदा के 25 समेत सूबे के 789 पीएमश्री स्कूलों के विकास को शीघ्र मिलेगी राशि 28 तरह की गतिविधियों पर राशि खर्च कर विद्यालय का सफल संचालन का मिला आदेश एसपीडी ने डीईओ को भेजा पत्र, स्वीकृत बजट के अनुसार राशि से विकास कराने का दिया आदेश चिह्नित प्लस-टू स्कूलों में सत्र 202-26 से छठी कक्षा से शुरू करायी गयी है पढ़ाई फोटो : बेनार : अस्थावां प्रखंड के बेनार पीएमश्री हाईस्कूल का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएमश्री प्लस-टू हाईस्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद समेत कई विद्याओं में दक्ष बनाने की मुहिम शुरू कर दी गयी है। साथ ही, इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बहाल कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी है। नालंदा के 25 समेत सूबे के 789 पीएमश्री स्कूलों के विकास के लिए विभाग द्वारा स्वीक...