बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- स्पेशल ट्रेन चलाने की तिथियों पर भी लोगों ने उठाये सवाल राजगीर, निज संवाददाता। होली के मौके पर घर लौटने वाले लोगों की भारी भीड़ होती है। दूसरे राज्यों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों की सीट काफी पहले से फुल है। ऐसे में लोगों का अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसमें शेखपुरा के लिए तो ट्रेन है, नालंदा के लिए नहीं। इन ट्रेनों के चलाने की तिथियों पर भी लोगों ने सवाल उठाये हैं। यात्रियों का कहना है कि दूसरे राज्यों से पटना या अन्य जिलों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है। इनमें से अधिकतर मार्च महीने में चलेगी। तीन-चार मार्च को होली है। इनमें से कुछ ट्रेन इसके ठीक पहले या होली के बाद चलेगी। इससे बाहर से लौटने वाले लोग इन ट्रेनों का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि, उनके वापस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.