बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- नालंदा के लाल शशि ने किया कमाल, एमएड यूनिवर्सिटी टॉपर को मिला गोल्ड मेडल पटना दीक्षांत समारोह में प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया गया सम्मानित फोटो : 30 नूरसराय 04 : पटना दीक्षांत समारोह में मेडल व प्रशस्ति पत्र लेते पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी टॉपर शशि राज भारती व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में एमएड सत्र 2023-25 की परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉपर नालंदा के शशि राज भारती को राज्यपाल के प्रधान सचिव ने गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शशि राज भारती गौतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र हैं। शिक्षाविद डॉ. अभिजीत कुमार गौतम ने कहा कि एमएड फाइनल परीक्षा में 83.95 प्रतिशत अंक हासिल कर वे यूनिवर्सिटी टॉपर बने। शशि राज की इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.