बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- फोटो : महिमा-पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उद्यमी शिशुपाल को अवार्ड देती बॉलीवुड अदाकारा महिमा चौधरी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा के युवा उद्यमी शिशुपाल भारती को 'बिजनेस इन बिहार' संस्था की ओर से विजनरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रविवार की देर शाम पटना में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड की सुपरस्टार महिमा चौधरी ने शिशुपाल को अवार्ड दिया। शिशुपाल मूल रूप से हिलसा के मदारपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में वाटर सप्लाई मेंटनेंस के क्षेत्र में अपनी पहचान बना ली है। नल-जल योजना, ओवरहेड टैंक मेंटेनेंस, वॉटर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर वह अन्य महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। बिहार के दर्जनों जिलों के साथ यूपी, हरियाणा व कर्नाटक जैसे राज्यों में भी वे काम कर रहे हैं। उन्होंने ...