बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- नालंदा की 32 पंचायतों में 50 फीट से नीचे पानी बिहारशरीफ। अतिक्रमण के कारण नालंदा की नदियों का किनारा सिकुड़ता जा रहा है। अस्तित्व संकट में है। इसका प्रतिकूल प्रभाव भू-जलस्तर पर दिख रहा है। इस साल बरसात में अच्छी बारिश होने के बावजूद जिले के एकंगरसराय , इस्लामपुर , परवलपुर और बेन प्रखंड की 32 पंचायतों में धरती के नीचे जलस्तर डेंजर जोन में है। यानी यहां 50 फीट से नीचे पानी है। पीएचईडी के आंकड़ों की मानें तो एकंगरसराय और परवलपुर की सभी पंचायतें इस श्रेणी में शामिल हैं। हद तो यह कि एकंगरसराय की दनियावां पेंदापुर, बादराबाद, एकंगरसराय, गोमहर, एकंगरडीह, अमनारखास, नारायणपुर व औंगारी, इस्लामपुर के बेशवक, सकरी व बौरीडीह, परवलपुर के शिवनगर, अलावां, संकरडीह, पिलीछ, मई और चौसंडा में 55 फीट से नीचे पानी है। जलस्तर में गिरावट के का...