बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- बौद्धिक नवाचार से ही आएगी वैश्विक शांति, नव नालंदा महाविहार कर रहा सेतु का काम नालंदा की संवाद परंपरा से निखरेगी युवा चेतना : कुलपति नव नालंदा महाविहार में संवाद, विमर्श और सृजन पर हुई चर्चा नालंदा साहित्य महोत्सव में बोले विद्वान फोटो: 23नालंदा01: नव नालंदा महाविहार में मंगलवार को नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 में शामिल कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार में मंगलवार को नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 में विद्वानों ने संवाद, विमर्श और सृजन पर चर्चा किया। इस सत्र ने महोत्सव के सांस्कृतिक और वैचारिक गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बौद्धिक नवाचार से ही वैश्विक शांति आएगी। इसके लिए नव नालंदा महाविहार सेतु का काम कर रहा है। नालंद...