बिहारशरीफ, नवम्बर 13 -- बधिर ओलंपिक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व फोटो : अनुपम-अनुपम कुमार(फाइल फोटो) हरनौत, निज संवाददाता। नालंदा का लाल अनुपम कुमार गुरुवार को जापान के लिए रवाना हो गया। वह टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन बधिर ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। हरनौत के महमूदपुर-बलवा गांव निवासी अनुपम का चयन अखिल भारतीय बधिर खेल परिषद ने किया है। उसकी उपलब्धि से प्रखंड में खुशी का माहौल है। नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाला अनुपम देश के लिए अपना जौहर दिखाएगा। टोक्यो में 15 से 26 नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उसके चयन से हरनौत व नालंदा के साथ पूरे बिहार का नाम रौशन हुआ है। उसे रवाना करने से पहले खेलप्रेमियों ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी। लोगों ने उम्मीद जतायी कि बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.