साहिबगंज, दिसम्बर 18 -- नार्थ ईस्ट के पर्यटकों ने किया उधवा झील का भ्रमण,स्वागत उधवा/बोरियो। जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे पर्यटकों व विद्यार्थियों के दल ने झारखंड एकमात्र पक्षी अभ्यारण्य (पतौड़ा झील) का गुरुवार की दोपहर भ्रमण किया। पर्यटकों के दल के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी आए हैं। इस दल का नेतृत्व पर्यटन एक्टीविस्ट राजू बसु कर रहे हैं। स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन ने पर्यटकों के दल का गर्मजोशी से स्वागत किया। आदिवासी परंपरा से पर्यटकों अभिनंदन किया गया। मौके पर विधायक मो. ताजुद्दीन ने उधवा झील के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण व पक्षी अभ्यारण्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। झारखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के बारे में भी बताया। बच्चों को स्थानीय संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिला। विधायक ने ब...