हरिद्वार, जून 18 -- लुधियाना में 16-17 जून को नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शन आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर आठ गोल्ड सहित कुल 18 पदक जीतकर ऑल ओवर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आशिहारा के स्टेट सेक्रेटरी अमित कुमार चौधर ने बताया कि चैंपियनशिप में 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में आशिहारा के 18 खिलाड़ी शामिल हुए और शानदार खेल का प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। बताया कि आशिहारा के खिलाड़ी आरुषि पुंडीर, निहाल शर्मा, आर्न गुप्ता, समृद्धि चौहान, शिवम कुमार, रोहन सैनी, तृप्ति, दक्ष शर्मा ने गोल्ड तथा मनीष, शिवन्या, जय अजय शर्मा, आर्न गुप्ता ने सिल्वर और कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, यश गुप्ता, अनिरुद्ध, ऋषभ चौहान, नदीम ने ब्रांज मेडल जीते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.