हजारीबाग, फरवरी 19 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि नार्को कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक समाहरणालय में गुरुवार को डीडीसी रिया सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की। सरकारी कार्यक्रमों के दौरान नियमित रूप से नशामुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और मानस पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया, बैनर-पोस्टर एवं एलईडी वैन के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिया। बैठक में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती और उसे नष्ट करने को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अंचलाधिकारियों ने नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करने, विद्यालयों में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से ज...