आगरा, फरवरी 14 -- संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान में शनिवार को नारी शक्ति और उनके समाज में योगदान को समर्पित विदुषी संगम: नारी से नारायणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्र सेविका समिति, चिन्मय महिला विचार विमर्श मंच और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। संगम में विभिन्न क्षेत्रों की विदुषी महिलाओं, शिक्षाविदों और विचारकों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि एक विदुषी ही समाज को सही दिशा दे सकती है। विशिष्ट अतिथि रेसलर श्वेता पारस ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने रेसलिंग का सफर शुरू कर अपने सपनों को साकार किया। मुख्य वक्ता प्रो. बीना शर्मा ने कहा कि जब नारी शिक्षा और संस्कारों से सुसज्जित होकर विदुषी के रूप में समाज में आती है, तभी वह नारी से नार...