सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के गालापुर स्थित वटवासिनी देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में एसआई अनिल ओझा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी प्रकार के अपराध का डटकर सामना कर सकें। इस मौके पर कांस्टेबल सचिन यादव, महिला कांस्टेबल रविता यादव, साधना यादव, अल्का त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...