ललितपुर, जनवरी 12 -- महिलाओं व बालक-बालिकाओं के समग्र विकास को संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय के उद्देश्य से डीएम सत्य प्रकाश ने सोमवार को महिला कल्याण विभाग की 'जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति' मिशन वात्सल्य की बैठक में सम्बंधित अधिकारियों व समिति सदस्यों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वह जनपद में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन तथा बाल कल्याण व संरक्षण पर पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करायें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना पर जोर देते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश व जनपद में समान लिंग अनुपात स्थापित करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुदृढ़ करना, बालिकाओं के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा बेटी के जन्म के प्रति आमजन मे...