जामताड़ा, मार्च 9 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना स्थित बासंती इंस्टिट्यूट हॉल में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर चिरेका महाप्रबंधक विजय कुमार ने चिरेका में कार्यरत महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि नारी सशक्तीकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। कहा कि चिरेका के प्रगति में महिला कर्मी व अधिकारियों का योगदान अति बहुमूल्य है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। वही मुख्य अतिथि के रूप में चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा किरण बधान ने अपने संबोधन में कहा कि महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। महिलाओं की प्रगति तेज करने का समय आ गया है। महिलाओं के योगदान बिना समाज का निर्माण अधूरा है। परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.