कन्नौज, नवम्बर 14 -- फोटो 12-महिला सशक्तीकरण को लेकर जानकारी देती सिटी इंचार्ज दीपांजलि वर्मा। छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला इंदिरानगर स्थित आरबी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला दारोगाओं ने नारी सशक्तीकरण को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए नारी सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिटी इंचार्ज दीपांजलि वर्मा ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला दारोगा अंकिता तिवारी ने नारी सशक्तीकरण को लेकर जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। आरबी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या माधवी सिंह ने कहा कि नारी सशक्तीकरण न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के विकास के लिए आवश्य...