मऊ, फरवरी 5 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में गुरुवार को दोहरीघाट एंटी रोमियो पुलिस टीम ने कस्बा समेत विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए जागरूक किया। साथ साइबर क्राइम समेत अन्य सहायता के लिए शासन से जारी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम की महिला कांस्टेबल प्रिया गोंड़ ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारीयां दी। कहा कि शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान 5.0 को शुरू किया है। इस मिशन का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना और उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। चौपाल में महिलाओं को...