चम्पावत, मार्च 8 -- एसएसबी की पंचम वाहिनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ कमांडेंट अनिल कुमार सिंह और संदीक्षा उपाध्यक्ष दीप्ति बरनवाल ने किया। शनिवार को एसएसबी परिसर में भाषण, सांस्कृतिक नृत्य और डार्टबोर्ड खेल हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में उप कमांडेंट डॉ. वेदांतम मधुमिता साक्षी चौहान, अर्पिता जगदीश, मृणालिनी रावत, मनोरमा, संध्या, अनुपम भारती और सभी संदीक्षा परिवार और बच्चे उपस्थित रहे। इधर नेहरू युवा केंद्र ने भी महिला दिवस मनाया। मुख्य अतिथि जिपं सदस्य सरिता बोहरा, विद्या सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में काजल दुग्ताल, दीपा जोशी मौजूद रहीं। इधर ऑडिटोरियम में बाल विकास विभाग के कार्यक्रम का शुभारंभ पालि...