रिषिकेष, मई 25 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार नारी सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने ही सदन में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया। रविवार को डोईवाला स्थित ब्लॉक सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए आदर्श है। रानी अहिल्याबाई ने साबित किया कि कोई भी महिला संकल्प और विवेक से समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है। राज्यमंत्री विनोद उनियाल और भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि देश और उत्तराखंड में भाजपा सरकार नारी शक्ति के संरक्षण व उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। महिला मोर्चा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.