अररिया, जनवरी 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मटियारी पंचायत की पूर्व मुखिया एवं जानी-मानी समाजसेविका 81 वर्षीया अंबिका देवी का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पंचायत और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय अंबिका देवी वर्ष 2006 से 2011 तक मटियारी पंचायत की मुखिया रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके बाद से लगातार उनके परिवार ने पंचायत की जिम्मेदारी संभाली है। उनके पुत्र प्रदीप देव एवं पुत्रवधू सुचित्रा देव मुखिया पद पर लगातार बने हुए हैं। प्रदीप देव श्रीराम सेवा के अध्यक्ष हैं और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। निधन की सूचना पर स्थानीय विधायक मनोज विश्वास, नरपतगंज की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.