लोहरदगा, अगस्त 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। नारी सम्मान ग्रुप, लोहरदगा द्वारा होटल अमृत पैलेस में सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं ने उल्लास पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद ग्रुप की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर सावन के गीतों पर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत करते हुए अपने प्रतिभाओं को पेश किया। अध्यक्ष रचना राय ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन एक बहुत पवित्र और शिव भक्ति का महीना है। इसमें हर रंग का अपना विशेष महत्व है। जो भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन में सोलह श्रृंगार का भी अपना विशेष महत्व है। इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र नगर समिति की अध्यक्ष सुमन राय, रीता अग्रवाल, लक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.