अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर। सामाजिक कार्यकत्री संध्या सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। लखनऊ में उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व डीजीपी डॉ सूर्य कुमार शुक्ल व डीआईजी आगरा संजीव शुक्ल ने संध्या को यह सम्मान प्रदान किया। संध्या ने बताया कि कार्यक्रम में प्रशासनिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संध्या ने आयोजक मंडल व उनकी टीम का आभार प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...