फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारती मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की सशक्त आधारशिला है। मुख्य वक्ता डॉ. वंदना द्विवेदी ने नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी। डॉ.ज्योति गुप्ता, नीलम सोमवंशी ने भी विचार रखे। श्यामनगर के विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गीता यादव, वंदना पाठक, अंजू आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...