पीलीभीत, जून 13 -- नारी शक्ति क्लब ने अपना दशम् स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से केक काटकर मनाया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अंजलि गुप्ता को अध्यक्ष और स्मिता गुप्ता को सचिव चुना गया। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंघल कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु एंकरिंग का कार्य भार संभाला। अध्यक्ष रानो माटा ने क्लब द्वारा वर्ष भर में सम्पन्न हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अंजली गुप्ता, सचिव स्मिता गुप्ता,कोषाध्यक्ष मोनिका होड़ा को चयनित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सविता खंडेलवाल ने सभी को पद के संरक्षण की शपथ दिलाई।पूर्व अध्यक्ष मिट्टी मंडेर ने क्लब की आगामी भूमिका निर्धारित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...