रांची, सितम्बर 26 -- रांची। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में नवरात्रि पर शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 50 तलवारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना और आत्मरक्षा व शक्ति के प्रतीक स्वरूप एक सकारात्मक संदेश देना था। ट्रस्ट के संजय सर्राफ और अन्य सदस्यों ने महिलाओं को तलवारें वितरित की। विजयादशमी के दिन मंदिर परिसर में विशाल अस्त्र-शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। उस दिन विशेष रूप से दो सौ और तलवारों का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.