लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में श्रीरामनवमी के मौके पर रविवार को शहर में भव्य और विशाल सांस्कृतिक शोभायात्रा में इसबार महिला सशक्तीकरण और उत्साह देखने को मिला। श्री रामनवमी पूजा समितियों का महिला सशक्तीकरण पर जोर रहा। शोभा यात्रा में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। स्थानीय महिलाओं ने मराठी और झांसी की रानी की तरह वेशभूषा में शामिल होकर शोभा यात्रा की शान बढ़ाने का काम किया। तरह-तरह की कलाबाजी का प्रदर्शन का महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। शोभा यात्रा में तीन हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कई ग्रुप की महिलाओं ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षणों में लोहरदगा नारी शक्ति समूह, सेरेंगहातु, नवाडीपाड़ा, पावरगंज, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, महादेव आश्रम, बौली बागीचा, मनोकामना मंदिर बीआईडी, बरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.