जमशेदपुर, मई 22 -- भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर बुधवार को बिष्टूपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और रानी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। संगोष्ठी में सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, और भाजपा के कई अन्य वरीय नेता उपस्थित थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनकल्याण, न्याय और धर्म को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे नारी सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.