रिषिकेष, नवम्बर 15 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नारी शक्ति की गरिमा, समाज में उनकी भूमिका तथा शिक्षा और संस्कारों में उनके योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। शनिवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बालिका शिक्षा की अखिल भारतीय संयोजिका रेखा चूड़ासमा ने परिवार प्रबोधन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी सृजन की प्रतीक है, उसमें अपार ऊर्जा और सामर्थ्य निहित है। जब नारी शिक्षित और संस्कारित बनती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सभी सशक्त होते हैं। उन्होंने कहा कि नारी के भीतर कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा जै...