सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के नटराज गली मोहल्ला में सोमवार को नारी पैड सेवा मिशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। मौके पर सेंटर इंचार्ज आरती कुमारी केशरी एवं सोनार टोली सेंटर इंचार्ज गुंजन केशरी के द्वारा नारी पैड सेवा मिशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। मौके पर महिलाओं को स्वच्छता के विभिन्न आयामो के बारे में विस्तार से जानाकरी देते हुए जागरुक किया गया। उल्लेखनीय है कि रविवार को ठेठईटांगर प्रखंड के कोंनमेजरा में नारी पैड मिशन का सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सेंटर इंचार्ज किरण कुमारी ब्लॉक कॉर्डिनेटर धीरज कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। मौके पर महिलाओं को स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरुक किया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। मौके पर जागरुकता रैली निकालकर महिलाओं को जा...