लातेहार, फरवरी 19 -- बारियातू,प्रतिनिधि। विकास सेवा केंद्र फाउंडेशन के बैनर तले नारी पैड सेवा केंद्र का शुभारंभ पिंडा टोला में बुधवार को किया गया। फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक सतेंद्र कुमार उरांव ने बताया कि नारी पैड सेवा केंद्र में महिलाओं व युवतियों को निःशुल्क पैड उपलब्ध कराने की योजना है। साथ ही केंद्र की इंचार्ज सेवंती देवी केंद्र में आने वाली युवतियों महिलाओं को एवं अपने आसपास के सभी महिलाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता व स्वास्थ्य सम्बंधी भी विस्तृत जानकारी देगी। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं किशोरियों को स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करना है। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं व युवती उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...