मोतिहारी, जुलाई 4 -- रक्सौल, नगर संवादादात। शहर में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल के नेतृत्व में नारी न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार जब बनेगी तो आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के खाते में 2500 रुपए प्रति माह जायेंगे, जिससे उनके परिवार में सम्पन्नता आयेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी मो.शाहिद ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि बिहार में 20 वर्षों से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन विकास दर के मामले से सबसे पीछे है। मंहगाई चरम पर है, महिलाओं को घर चलना मुश्किल हो गया है, घरेलू गैस के दाम 1000 रुपए हो चुके हैं, ...