बुलंदशहर, जनवरी 7 -- नरसेना। संवाददाता। थाना क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी ने मौके पर जाकर विवाह रुकवा दिया और दूल्हा-दुल्हन को थाने ले आए। दुल्हन ने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिस पर उसे अब नारी निकेतन भेजा जा रहा है। बालिग होने तक वह नारी निकेतन में ही रहेगी। वही दूल्हा बगैर दुल्हन लिए ही वापस लौट गया। चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा एसएसपी को विवाह से संबंधित जांच के लिए पत्र लिखा गया है। पुलिस की जांच में यदि विवाह होना पाया जाता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुल्हन के बालिग होने में अभी चार माह का समय बाकी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक बुगरासी क्षेत्र के एक गांव में हापुड़ क्षेत्र से युवक की बारात आई थी। इस दौरान वहां कुछ विवाद हो गया और लड़की के पिता ने शादी से इनकार कर दिया औ...