लोहरदगा, अप्रैल 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के नारी नवाडीह गांव निवासी आज भी जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कितनी सरकारें आई और चली गई। पंचायत चुनाव कर पंचायत प्रतिनिधि भी चुन लिए गए। परंतु नाला आज भी जस का तस पड़ा है। इसके पक्कीकरण की ओर किसी का ध्यान तक नहीं गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन यहां तक कि जिला प्रशासन ने भी नाला निर्माण कर जल निकासी की समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया है। कच्चे नाला के कारण बारिश के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है। जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन के उक्त सड़क से होकर गुजरने तक में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में नाला का पानी सड़कों पर बहकर गंदगी फैलाता रहता है। जिससे सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.