आरा, नवम्बर 16 -- फोटो आरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की इकाई प्रांतीय कन्या कौशल अभिवर्धन शिविर गायत्री शक्तिपीठ मौला बाग की महिला टीम ने आरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा से मिलकर कल आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम महिला टीम कर रही है। सिविल सर्जन ने इस अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। कहा कि इस संस्कार से गर्भ में बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होता है। जिससे बच्चा स्वस्थ जीवन जीता है। उसमें निर्णय लेने की क्षमता रहती है। टीम में रीना सिंह, प्रभा सिंह, राम सिंह, गारो देवी, कुसुम त्रिपाठी, शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...