लखनऊ, फरवरी 2 -- बालीवुड मिस्टर, मिस व मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में मिसेज वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली लखनऊ की मोनिका गुप्ता को सोमवार नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कल्यानी हेल्थ वेलफेयर सोसायटी की ओर से गोमती नगर विस्तार, जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने स्थित मॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मोनिका ने कहा कि यह समय आधी आबादी के लिए स्वर्णिम युग से कम नहीं है। आज बालिकाएं और महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। मोनिका ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने पति, बेटी और मां का आभार जताया। सोसायटी की अध्यक्ष मीना भारती ने कहा कि यह सम्मान केवल मोनिका के लिए नहीं बल्कि पूरे नारी समाज, खास तौर से लखनऊ के लिए गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...