बागपत, अगस्त 10 -- नगर में आर्य समाज वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रात: कालीन आर्य सभा व यज्ञ का आयोजन बेगराज सिंह के निवास पर आयोजित किया गया। यज्ञ के यजमान बेगराज सिंह उनकी पत्नी रही, जबकि ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री रहे। संजय याचिक ने वेदों में महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वेद नारी को केवल घर तक सीमित नहीं मानते, बल्कि उन्हें साम्राज्ञी और देश की शासक बनने का अधिकार देते हैं। वहीं नगर की मधुबन कॉलोनी में आर्य सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता रणवीर सिंह व संचालन प्रीतम सिंह आर्य ने किया। दोनों कार्यक्रमों में डॉ. ओमवीर सिंह, हरवीर सिंह, श्योराज मलिक, राजकुमार रुहेला, राजेंद्र सिंह, देवव्रत शास्त्री, महेंद्र और सुनीता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...