मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। उप्र सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत टिमिट के सभागार में चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। यह चार दिवसीय कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 की सोच को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला साबित हुआ, जिसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक और सकारात्मक संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...