रुडकी, नवम्बर 25 -- नारी के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए इनरव्हील क्लब की ओर से मंगलवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली में महिलाओं हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। साथ ही महिलाओं को अपने सम्मान के लिए स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रैली में सुजाता आहूजा, डॉ. रमा भार्गव, शशि कीर, रजनी नागपाल, निशा सुराणा, पूजा लूथरा, ममता सिंह, पूनम परिधा, उपासना मित्तल, नीलम मधोक, तरण जीत, नेहा गुलाटी, ऋतु टंडन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...