चतरा, जून 23 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार नारी की उड़ान बंदिशो से आजादी तक एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी की उड़ान बंदिशो से आजादी तक एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रखंड इटखोरी के धनखेरी पंचायत भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उत्प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरुक किया गया। वही इस मौके पर मौजूद अभिभावकों को बेटियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उन्हें उत्प्रेरित किया गया। इस मौके पर नालसा के द्वारा जारी पंपलेट का वितरण भी लोगों के बीच किया गया। जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.