बलरामपुर, अगस्त 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। गायत्री परिवार महिला मंडल प्रमुख राम दुलारी गुप्ता की अगुवाई में गायत्री परिवार बलरामपुर महिला मंडल की ओर से तुलसीपुर ब्लाक के ग्राम रुद्रपुर में महिला जागृति को लेकर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के सदस्यों ने गांव में भ्रमण कर रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही बलरामपुर में आगामी नवंबर में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एक कुण्डीय यज्ञ के माध्यम से महिला मंडल तुलसीपुर की मीरा मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को गर्भ संस्कार के बारे में बताया। कहा कि हमें स्वयं जागरूक होकर आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बना सकते हैं। हमें अपने घरों में अच्छे संस्कार का वातावरण बनाना चाहिए। महिला मंडल बलरामपुर की रानी मिश्रा ने गर्भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.