गंगापार, मार्च 30 -- थाना शंकरगढ़ पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत हिंनौती लुढ़ेर गांव में इलाज कराने प्रयागराज गए त्रिवेणी प्रसाद पाण्डेय के घर पर चोरों ने एक लाख 40 हजार नकद व लाखों के जेवरात उठा ले गए। शनिवार सायं सात बजे भक्तभोगी के आस-पास रहने वाले लोगों को जानकारी हुई तो चौकी इंचार्ज नारीबारी अनुराग कुमार को सूचना दिया। चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किए। भतीजे केके पाण्डेय ने बताया कि लगभग एक लाख 40 हजार रुपये नकद और चाचा त्रिवेणी प्रसाद कि पत्नी सरोज पाण्डेय व दो बहुओं के लाखों के जेवरात चोर उठा ले गए। जिसकी लिखित सूचना भुक्तभोगी ने नारीबारी चौकी और शंकरगढ़ थाने में दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.